Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • मौसम के मिजाज में आएगा बदलाव, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम के मिजाज में आएगा बदलाव, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

पटना। प्रदेश में मौसम के मिजाज में बदलाव आएगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने प्रदेश के कई हिस्सों में 7 से 11 अप्रैल तक बादलों की गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। सोमवार को किशनगंज, सुपौल और अररिया जिले के एक या दो हिस्सों में 40-50 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा […]

Advertisement
bihar weather
  • April 7, 2025 5:14 am IST, Updated 15 hours ago

पटना। प्रदेश में मौसम के मिजाज में बदलाव आएगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने प्रदेश के कई हिस्सों में 7 से 11 अप्रैल तक बादलों की गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। सोमवार को किशनगंज, सुपौल और अररिया जिले के एक या दो हिस्सों में 40-50 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चलने की संभावना जताई है।

बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

बारिश को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया गया है। मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, शिवहर, वैशाली और समस्तीपुर इलाकों में हल्की वर्षा की उम्मीद जताई है। राजधानी पटना समेत अन्य भागों में मौसम सामान्य बना रहेगा। इसके साथ ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश होने से नमी में वृद्धि के साथ ही उमस भी बढ़ेगी। वहीं, मंगलवार से राजधानी के मौसम में बदलाव होगा, जिससे बादलों की गर्जना के साथ ही मध्यम स्तर की बारिश होगी।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की सक्रियता बढ़ी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी हिमालय में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की सक्रियता बढ़ेगी। मौसम के विभिन्न घटकों और पूर्वी हवा के कारण नमी में बढ़ोतरी होगी। इसके कारण मौसम में मिजाज में तेजी से बदलाव होगा। उत्तर मध्य व उत्तर पूर्व बिहार के अधिसंख्य जिलों में 10-30 मिमी वर्षा होने की संभावना है। रामनवमी के मौके पर पटना समेत 22 शहरों के अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी।

गोपालगंज का तापमान सर्वाधिक

पटना का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान की बात करें तो गोपालगंज का तापमान ज्यादा रहा। गोपालगंज का तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में दोपहर में लोग गर्मी से परेशान रहे हैं। शाम में बादल छाए रहने से काफी हद तक गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन उमस का प्रभाव बना रहता है।


Advertisement