Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • बिहार में मौसम को लेकर अलर्ट जारी, बारिश के साथ वज्रपात की जताई संभावना

बिहार में मौसम को लेकर अलर्ट जारी, बारिश के साथ वज्रपात की जताई संभावना

पटना। बिहार में बारिश के साथ- साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 20 मार्च से 23 मार्च 2025 के बीच पश्चिम एवं मध्य बिहार के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है। तेज गति से बहेगी हवा इसके […]

Advertisement
Weather alert
  • March 19, 2025 10:30 am IST, Updated 43 minutes ago

पटना। बिहार में बारिश के साथ- साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 20 मार्च से 23 मार्च 2025 के बीच पश्चिम एवं मध्य बिहार के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है।

तेज गति से बहेगी हवा

इसके साथ ही 21 और 22 मार्च को पूर्व एवं मध्य बिहार के एक या दो स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ-साथ वज्रपात की भी शंका जताई है। इसके साथ ही रोहतास, भभुआ, अरवल, जहानाबाद, जमुई, औरंगाबाद, बांका और गया जिलों के एक या दो स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ ओले भी गिरेंगे। इस दौरान राज्य के दक्षिण-पूर्व एवं दक्षिण मध्य भागों के एक या दो स्थानों पर सतही हवा 30-40 किमी/घंटे की गति से बहने की संभावना है।

बिगड़ते मौसम में रखें ध्यान

बिहार में बिगड़ते मौसम को देखते हुए लोगों को चेतावनी दी गई है कि वह घर से बाहर न निकलें। साथ ही यह भी कहा गया कि अपने कटे तथा खुले स्थान में रखे हुए खरीफ एवं रबी फसल को किसी सुरक्षित स्थान पर रख दें ताकि पानी/नमी से फसल खराब न हो। इसके साथ ही रबी फसल के लिए ओलावृष्टि से बचाव के लिए उपरोक्त जिलों में उपाय करें। इस मौसम के फसलों पर प्रभाव तथा निवारण के उपाय से संबंधित जानकारी मौसम विभाग एवं राज्य के कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से लोगों को बताई जाए।


Advertisement