Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • CM नीतीश कुमार ने 2023 बैच के आईएएस से की मुलाकात, अधिकारियों ने साझा किए अपने अनुभव

CM नीतीश कुमार ने 2023 बैच के आईएएस से की मुलाकात, अधिकारियों ने साझा किए अपने अनुभव

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2023 बैच के बिहार कैडर के 10 प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान तुषार कुमार, गरिमा लोहिया,कृतिका मिश्रा,अनिरूद्ध पाण्डेय, आकांक्षा आनंद, अंजली शर्मा,शिप्रा विजय कुमार चौधरी, रोहित कर्दम, प्रद्युम्न सिंह यादव एवं नेहा कुमारी ने अपनी ट्रेनिंग के दौरान जिले में किए गए कार्यों के […]

Advertisement
Nitish Kumar met the IAS
  • March 17, 2025 2:21 pm IST, Updated 2 days ago

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2023 बैच के बिहार कैडर के 10 प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान तुषार कुमार, गरिमा लोहिया,कृतिका मिश्रा,अनिरूद्ध पाण्डेय, आकांक्षा आनंद, अंजली शर्मा,शिप्रा विजय कुमार चौधरी, रोहित कर्दम, प्रद्युम्न सिंह यादव एवं नेहा कुमारी ने अपनी ट्रेनिंग के दौरान जिले में किए गए कार्यों के संबंध में अपने अनुभव शेयर किए।

नीतियों को क्रियान्वित करने में IAS की भूमिका

इन 10 प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों में 6 महिलाएं और 4 पुरूष शामिल हैं। इनमें 5 बिहार के, 4 उत्तर प्रदेश और 1 राजस्थान के निवासी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि आप लोगों ने अपने अनुभव साझा किए, यह सुनकर अच्छा लगा। आप लोग अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं, उसके बाद आप लोगों की तैनाती की जाएगी । सरकार नीति बनाती है और उसे क्रियान्वित करने में आई०ए०एस० अधिकारियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है।

महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप 10 प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों में 6 महिलाएं हैं, यह बहुत अच्छी बात है। महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। इससे मुझे काफी खुशी महसूस होती है। हमलोगों ने पंचायत चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया। ऐसा करने वाला बिहार देश में पहला राज्य बना गया है। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलने से बड़ी संख्या में महिलाएं समाज में प्रतिनिधित्व करने के लिए आगे आएंगी। पुलिस में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। बिहार में जितनी महिलाओं की संख्या पुलिस में है, उतनी देश में कहीं नहीं हैं।


सरकारी सेवाओं में महिलाओं का आरक्षण

राज्य के सभी सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रधान सचिव दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार और मुख्यमंत्री के खास कार्य पदाधिकारी  गोपाल सिंह मौजूद रहे।


Advertisement