पटना। प्रदेश में ठंड अपना प्रकोप बरपा रही है। पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में मध्यप्रदेश के आसपास बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में पछुआ हवा बह रही है। वहीं सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिसंख्य भागों में कोहरा छाए रहने के साथ-साथ […]
पटना। प्रदेश में ठंड अपना प्रकोप बरपा रही है। पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में मध्यप्रदेश के आसपास बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में पछुआ हवा बह रही है। वहीं सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिसंख्य भागों में कोहरा छाए रहने के साथ-साथ बादलों की आवाजाही भी रही।
प्रदेश में 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है, वहीं 2 दिनों बाद पछुआ के प्रवाह से न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। गुरुवार को मोतिहारी जिले में शीत लहर जैसी स्थिति बनी हुई है। गुरुवार को गया में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिट में कमी आई। वहीं, जमुई, नवादा, भागलपुर, बांका जिले में घना कोहरा देखने को मिला। पटना समेत अन्य जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिला। राजधानी पटना और आसपास इलाकों में हल्की धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली।
पटना समेत 17 जिलों के अधिकतम तापमान रहा। वहीं 23 जिलों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी रिकॉर्ड की गई। पटना के न्यूनतम तापमान में सामान्य से 5 डिग्री वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मोतिहारी 9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। मुंगेर, जमुई, किशनगंज, समस्तीपुर के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। औरंगाबाद के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। डेहरी के न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
सासाराम के न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोत्तरी रिकॉर्ड की गई। गया के न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री की वृद्धि रिकॉर्ड की। सुपौल और दरभंगा के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि पाई गई। गोपालगंज के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मोतिहारी के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि पाई गई। मुजफ्फरपुर के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि हुई। नालंदा के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि हुई।