पटना। बिहार में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। सुबह के समय राजधानी पटना को सूर्याअस्त अपने समय से हुआ था। हालांकि पिछले दो दिन से घना कोहरा होने की वजह से सूर्यास्त में देरी हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने 30 नवंबर को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी […]
पटना। बिहार में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। सुबह के समय राजधानी पटना को सूर्याअस्त अपने समय से हुआ था। हालांकि पिछले दो दिन से घना कोहरा होने की वजह से सूर्यास्त में देरी हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने 30 नवंबर को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी 9 जिलों के लिए जारी की गई है।
अगले 3 दिन बिहार में रात के तापमान में किसी तरह के परिवर्तन नहीं आएगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 नवंबर को मुजफ्फरपुर, सारण, दरभंगा, वैशाली, सहरसा, समस्तीपुर, भागलपुर पूर्णिया और मधेपुरा जिले में एक या दो जगहों पर घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त किसी और राज्य के लिए चेतावनी जारी नहीं हुई है। अगर राजधानी पटना की बात करें तो गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री, वैशाली का 25 डिग्री, वाल्मीकिनगर में 24 डिग्री, बांका में 25.3 डिग्री सेल्सियस, छपरा में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य में सबसे तापमान मधुबनी का पाया गया है। मधुबनी का तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान डेहरी का रहा। डेहरी का तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस पाया गया।