Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Bihar Weather: बिहार में आएगी ठिठुरन वाली ठंड, चक्रवाती तूफान से घटेगा तापमान

Bihar Weather: बिहार में आएगी ठिठुरन वाली ठंड, चक्रवाती तूफान से घटेगा तापमान

पटना। बिहार में चक्रवातीय तूफान के प्रभाव का असर प्रदेश में भी देखने को मिला है। तूफान के कारण रात में ओस की बूंदें कम पड़ेंगी। दिन में सूर्य की रोशनी भी धीमी रहेगी। नवंबर समाप्त होने में अब केवल 2 दिन बचे हैं। अभी भी न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं आया है। […]

Advertisement
Bihar Weather
  • November 28, 2024 2:49 am IST, Updated 2 years ago

पटना। बिहार में चक्रवातीय तूफान के प्रभाव का असर प्रदेश में भी देखने को मिला है। तूफान के कारण रात में ओस की बूंदें कम पड़ेंगी। दिन में सूर्य की रोशनी भी धीमी रहेगी। नवंबर समाप्त होने में अब केवल 2 दिन बचे हैं। अभी भी न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं आया है। प्रदेश में सामान्य से एक-दो डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

बुधवार को राज्य का अधिकतम तापमान अररिया और जीरादेई में 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं पटना का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया। मौसम विभाग की तरफ से कड़ाके की ठंड को लेकर अगले एक सप्ताह के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी की। पटना में मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य का न्यूनतम तापमान डेहरी में 11.5 डिग्री पाया गया। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर बनने से प्रदेश के मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है।

हवा खतरनाक स्तर पर

अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत कई राज्य के कई जिलों में सुबह के समय धुंध रहेगी। उत्तरी भागों में घना कोहरा छाए रहेगा। 30 नवंबर से शुष्क पछुआ हवाओं के बहने से दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। वहीं दूसरी ओर राजधानी पटना की हवाए खतरनाक होती जा रही है। तारामंडल के आसपास के इलाकों में AQI लेवल खतरनाक स्तर पर है। जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। वहीं सांस के मरीजों के लिए हवा सांस लेने लायक नहीं रही।

AQI लेवल 300 के आसपास

PM 2.5 का स्तर अधिकतम 500 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर तक दर्ज किया गया। वहीं रात 8 बजे तक का AQI लेवल 399 रिकॉर्ड किया गया है। दानापुर डीआरएम ऑफिस, गांधी मैदान और पटना सिटी में AQI लेवल 300 के आसपास पाया गया।


Advertisement