Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Bihar Weather: पहाड़ में बर्फबारी की संभावना, सुबह के समय दिखेगा घना कोहरा

Bihar Weather: पहाड़ में बर्फबारी की संभावना, सुबह के समय दिखेगा घना कोहरा

पटना। बिहार में ठंड का असर अब दिखने लगा है। वहीं राज्य में अभी तक कड़ाके की ठंड शुरू नहीं हुई है। सुबह और शाम के समय लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। दोपहर में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिलती है। राज्य के कई जिलों में सुबह के समय घना […]

Advertisement
Bihar Weather
  • November 26, 2024 2:59 am IST, Updated 2 years ago

पटना। बिहार में ठंड का असर अब दिखने लगा है। वहीं राज्य में अभी तक कड़ाके की ठंड शुरू नहीं हुई है। सुबह और शाम के समय लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। दोपहर में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिलती है। राज्य के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा भी दिखने लगा है।

सुबह के समय घना कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में एक हफ्ते बाद घना कोहरा सुबह के समय दिखने लगा है। अभी बंगाल की खाड़ी की ओर समुद्री हलचल शुरू हो गई है। प्रदेश में बादलों की आवाजाही भी होने लगी है, जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। 29 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है। हालांकि अगले 7 दिनों के लिए मौसम विभाग की तरफ इसके लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। इसके असर से पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने की भी उम्मीद है।

पछुआ हवा में वृद्धि

30 नवंबर या एक दिसंबर को मैदानी इलाकों में शुष्क पछुआ हवा के बहाव में वृद्धि होगी। जिससे दिन और रात के तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी। 1 दिसंबर के आसपास न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री तक की गिरावट की संभावना जताई गई। कोहरे की सघनता भी बिहार में दिसंबर से दिखेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।


Advertisement