Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Bihar Weather: आज बारिश से बनेगा मौसम सुहाना, आकाशीय बिजली के लिए जारी की चेतावनी

Bihar Weather: आज बारिश से बनेगा मौसम सुहाना, आकाशीय बिजली के लिए जारी की चेतावनी

पटना। बिहार में मौसम ने एक बार रुख बदला है। आज 5 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसके अतिरिक्त अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस में वृद्धि दर्ज की गई है। बेगूसराय सबसे गर्म जिला सबसे गर्म […]

Advertisement
Bihar Weather
  • October 9, 2024 2:58 am IST, Updated 11 months ago

पटना। बिहार में मौसम ने एक बार रुख बदला है। आज 5 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसके अतिरिक्त अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस में वृद्धि दर्ज की गई है।

बेगूसराय सबसे गर्म जिला

सबसे गर्म जिले की बात करें तो पिछले 24 घंटे में बेगूसराय सबसे आगे रहा। जहां का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पटना का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पुरवा हवा के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय रहा है। जिसके कारण कुछ जगहों पर बादल के साथ हल्की बूंदाबादी हो सकती है।

मानसून की विदाई

बिहार के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई आरंभ हो चुकी है। इसमें सीवान, गोपालगंज, आरा, बक्सर, औरंगाबाद, रोहतास गोपालगंज और कैमूर शामिल है। अगामी 3 से 4 दिनों में बिहार से मानसून की विदाई हो जाएगी। पटना और इसके आसपास के इलाकों में आज दिन आसमान में काले बादल की जगह धूप खिली रहेगी। इस कारण लोगों को हल्की गर्मी और उमस महसूस हुई। वहीं शाम होते ही पुरवा के कारण बादल छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहेगा।

मैदानी क्षेत्रों में कम बारिश

पुरवा हवा के प्रवाह से रात से तापमान में गिरावट देखी गई । 1 जून से अब तक राज्य में 20 प्रतिशत से कम बारिश दर्ज की गई। वैशाली में 49, सारण में 53 प्रतिशत, समस्तीपुर में 44 प्रतिशत और मुजफ्फरपुर में 46 कम बारिश हुई है। ये तीनों जिले आसपास ही स्थित हैं। गंगा के मैदानी क्षेत्र में कम बारिश हुई है।


Advertisement