Sunday, September 8, 2024

Bihar weather: बारिश में कमी आई,भीषण गर्मी से परेशान लोग

पटना। आइएमडी के अनुसार अभी बिहार में मॉनसून के सक्रिय होने की संभावना कम बनी हुई है। दरअसल, बिहार में अभी मॉनसून के लिए उपयुक्त शक्तिशाली मौसम नहीं बन पा रहा है। इधर, बिहार में भीषण गर्मी के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। राज्य में औसत अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। इस सीजन में यह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तापमान का एहसास करा रहा है। हालांकि 23 और 24 जुलाई को उत्तरी बिहार में छिटपुट बारिश हुई, पूर्वी बिहार में मध्यम स्तर की बारिश हुई और वहीं दक्षिण बिहार में बारिश की संभावना जताई गई है।

302 मीलीमीटर की बारिश हुई

मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक राज्य में चल रही हवा की दशा में परिवर्तन आया है। इस दौरान उत्तर-पूर्व और दक्षिण बिहार में कुछ एक स्थान पर ठनके की आशंका जताई गई है। दरअसल, बिहार के वातावरण में आद्रता की मात्रा 70% से ज्यादा है। फिलहाल ओडिशा के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से मॉनसून की ट्रफ लाइन बिहार से नीचे कुछ दक्षिण की तरफ खिसक गई है। इसके चलते पिछले एक हफ्ते में बारिश में कुछ कमी आई है। आइएमडी पटना की अधिकारिक जानकारी के मुताबिक राज्य में अभी तक मॉनसून सत्र में करीब 302 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है,

बरसात में कमी दर्ज की गई

जो इस समय तक होने वाली सामान्य बारिश से करीब 25% कम है। बारिश के ट्रेंड के हिसाब से अभी तक 400 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो जानी चाहिए थी। IMD के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सहरसा और समस्तीपुर में बरसात सामान्य से 51% कम,,वैशाली व सारण में 49%, मधुबनी में 50%, दरभंगा में 48% और पटना, रोहतास, मधेपुरा व भभुआ में बरसात सामान्य से 45% की कमी आई है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news