Thursday, September 19, 2024

ललन सिंह ने दिया इस्तीफा! नीतीश की मुहर लगना बाकी

पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफा की खूब चर्चा हो रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक ललन सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा भेज दिया है। 29 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस पर मुहर लग सकती है। हालांकि इस बात की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

29 दिसंबर को मिलेगा नया अध्यक्ष

जदयू का कोई भी नेता इस पर कुछ भी बोलने से बच रहा है। लेकिन ये खबर सामने आ रही है कि ललन सिंह ने सीएम नीतीश को अपना इस्तीफा भेज दिया है। बता दें कि ललन सिंह 21 जुलाई 2021 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 2 वर्ष का होता है और ललन सिंह अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। ऐसे में 29 दिसंबर को नए अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है।

नीतीश-ललन में अनबन

19 दिसंबर को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद से यह खबर सामने आ रही है कि ललन सिंह और नीतीश कुमार के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। भाजपा के नेताओं का कहना है कि ललन सिंह और लालू यादव की करीबी की वजह से नीतीश उन्हें पार्टी अध्यक्ष के पद से हटा सकते हैं। हालांकि 4 दिन पहले ही नीतीश कुमार और ललन सिंह साथ में दिखे थे। इस दौरान नीतीश कुमार उन्हें छोड़ने उनके आवास तक गए थे।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news