पटना। बिहार में गर्मी अब धीरे-धीरे लू का रूप ले रही है। प्रदेश में तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसका असर कई जिलों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 48 घंटे में कई जिलों का पारा 35 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। धूल भरी गर्म हवा लोगों […]
पटना। बिहार में गर्मी अब धीरे-धीरे लू का रूप ले रही है। प्रदेश में तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसका असर कई जिलों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 48 घंटे में कई जिलों का पारा 35 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। धूल भरी गर्म हवा लोगों को परेशान कर रही है। इस दौरान लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि रिकॉर्ड की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस के साथ 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं सबसे गर्म जिलों की श्रेणी में बक्सर सबसे ऊपर रहा। बक्सर का तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डेहरी, नालंदा व मुंगेर को छोड़ कर पटना समेत कई जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
पटना का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान समस्तीपुर का रहा। समस्तीपुर का तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी व आसपास इलाकों में शाम में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह-शाम मौसम सामान्य बना रहेगा। अगले पांच दिनों के दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास व न्यूनतम तापमान 20-23 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की आशंका है।
प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। बक्सर के अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री, औरंगाबाद में एक डिग्री, गया में 1.3 डिग्री, अरवल व सासाराम में 0.9 डिग्री की बढ़ोत्तरी रिकॉर्ड की गई है। छपरा में 0.6 डिग्री, भोजपुर में एक डिग्री, पूसा में 1.3 डिग्री, वैशाली में 1.1 डिग्री, मधेपुरा में 1.4 डिग्री, दरभंगा में 2.3 डिग्री, पूर्णिया में 1.1 डिग्री, गोपालगंज में 0.6 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 1.6 डिग्री, बांका में 1.4 डिग्री, फारबिसगंज में 1.2 डिग्री, किशनगंज में 0.9 डिग्री, मधेपुरा में 1.4 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा है।