Advertisement
  • होम
  • Uncategorized
  • बजट में महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, शहरों में शुरू होगी पिंक बस की सेवा

बजट में महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, शहरों में शुरू होगी पिंक बस की सेवा

पटना। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार अपना आखिरी बजट पेश कर रही है। बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी विधानसभा में बजट पेश कर रहे हैं। यह पहली बार होगा जब बिहार का वार्षिक बजट 3 करोड़ रूपये से ज्यादा का होगा। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी लगातार दूसरी […]

Advertisement
gift for women in the budget
  • March 3, 2025 9:41 am IST, Updated 1 week ago

पटना। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार अपना आखिरी बजट पेश कर रही है। बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी विधानसभा में बजट पेश कर रहे हैं। यह पहली बार होगा जब बिहार का वार्षिक बजट 3 करोड़ रूपये से ज्यादा का होगा। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी लगातार दूसरी बार विधानसभा में बजट पेश कर रहे हैं।

महिलाओं के लिए बनेगा हॉस्टल

बिहार के प्रमुख शहरों में नौकरी करन वाली महिलाओं की सुरक्षा और स्वस्थ वातावरण के लिए हॉस्टल खोले जाएंगे। देश के कई शहरों में प्रवासी मजदूरों के सेंटर खुलेंगे। सभी प्रखंड़ो में 1-1 डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। पीपीडी मोड आधारित मेडिकल कॉलेज की शुरूआत होगी। बिहार कैंसर केयर सोसायटी की स्थापना होगी। बेगूसराय में सबसे ज्यादा कैंसर के मरीज है, इसलिए वहां कैंसर अस्पताल की शुरूआत की जाएगी।

खेल संरचना का निर्माण शुरू

राज्य के सभी प्रखंडों में खेल संरचना का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पुनपुन में 100 एकड़ की भूमि चिन्हित की गई है। हर प्रखंड में आउटोडर स्टेडियम को मंजूर मिलेगी। प्रमुख शहरों में महिलाओं के लिए पिकं बस की सुविधा शुरू की जाएगी। पिकं बस में ड्राइवर, कंडक्टर और यात्री सभी महिलाएं होंगी। महिलाओं को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। महिला चालकों को ई रिक्शा और दो पहिया वाहन खरीदने के लिए नगर अनुदान दिया जाएगा। प्रमुख शहरों में महिला वाहन चालकों के लिए ट्रेनिंग केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जिसमें महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।

क्लीन एयर ट्रांसफॉरमोशन का निर्माण

वायु गुणवत्ता बिहार क्लीन एयर ट्रांसफॉरमोशन का निर्माण होगा। इस पर 1 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे वायु की गुणवत्ता में कही हद तक सुधार होगा। बिहार बजट में कहा गया कि पूर्णिया हवाई अड्डा का निर्माण जल्दी ही शुरू किया जाएगा। अगले 3 महीने में पूर्णिया से हवाई जहाज की उड़ान शुरू हो जाएगी। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि राजगीर में सुल्तानगंज और रक्सौल में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। वाल्मिकीनगर, सहरसा, मुंगेर और मुजफ्फरपुर में छोटे हवाई जहाजों के लिए हवाई सेवा शुरू होगी।


Advertisement