Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Bihar Weather: बिहार में नए साल से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Bihar Weather: बिहार में नए साल से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

पटना। पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय हवाओं के प्रवाह का असर राजधानी पटना समेत पूरे बिहार के मौसम पर पड़ा है। वहीं रविवार को पटना व आसपास के इलाकों में दिन के समय हल्के कोहरे का प्रभाव व धूप खिली होने के कारण आसमान साफ रहा। जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि […]

Advertisement
Bihar will experience severe cold
  • December 25, 2023 6:53 am IST, Updated 1 year ago

पटना। पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय हवाओं के प्रवाह का असर राजधानी पटना समेत पूरे बिहार के मौसम पर पड़ा है। वहीं रविवार को पटना व आसपास के इलाकों में दिन के समय हल्के कोहरे का प्रभाव व धूप खिली होने के कारण आसमान साफ रहा। जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई और लोगों पर ठंड का प्रभाव कम पड़ा। यही नहीं दिन में भी लोग स्वेटर व कोट से दूर दिखाई दिए। ऐसे में पटना का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि इस दौरान सर्वाधिक न्यूनतम तापमान प्रदेश के गया में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विज्ञानी आशीष कुमार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय हवाओं के प्रभाव के कारण प्रदेश में ठंड का प्रभाव कम है। साथ ही अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। आज सुबह के समय कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। हालांकि, दोपहर में धूप निकलने के बाद राहत मिलेगी। वहीं नए वर्ष में ठंड का एहसास होगा।

पिछले 24 घंटों का तापमान

इस दौरान राजधानी पटना समेत प्रदेश के 24 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। इसके पहले दिसंबर के पहले सप्ताह में राजधानी समेत प्रदेश का तापमान सामान्य से अधिक रहा था। जबकि 1-2 दिसंबर को पटना का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रमुख शहरों में पिछले 24 घंटों का तापमान

  • पटना में 28.1 (अधिकतम ) 13.2 (न्यूनतम)
  • गया में 26.8 (अधिकतम ) 10.4 (न्यूनतम)
  • भागलपुर में 25.0 (अधिकतम ) 14.3 (न्यूनतम)
  • मुजफ्फरपुर में 28.2 (अधिकतम ) 15.2 (न्यूनतम)

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Advertisement