Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • बिहार में लगातार लुढ़क रहा तापमान, कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी, जानें गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम

बिहार में लगातार लुढ़क रहा तापमान, कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी, जानें गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम

पटना: पूर्वोत्तर असम के आसपास चक्रवाती परिसंचरण के कारण उत्तरी भागों के 21 जिलों में घना कोहरा रहेगा। वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों में कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया है. 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है. […]

Advertisement
  • January 25, 2025 7:13 am IST, Updated 2 months ago

पटना: पूर्वोत्तर असम के आसपास चक्रवाती परिसंचरण के कारण उत्तरी भागों के 21 जिलों में घना कोहरा रहेगा। वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों में कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया है. 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है.

इन 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट

राज्य के 10 जिलों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, सारण, सिवान, सीतामढ़ी, शिवहर, किशनगंज में कोल्ड डे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग पटना के अनुसार, दिन में हल्के से मध्यम कोहरे और हल्की धूप के साथ पटना और आसपास के इलाकों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

पटना में लुढ़का पारा

पटना समेत 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. पटना का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, सहरसा का अगवानपुर 9.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा.

इन जिलों में आज घना कोहरा

अररिया, पूर्णिया, कटिहार, अररिया , मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सुपौल, मधेपुरा, व किशनगंज में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

गणतंत्र दिवस पर अधिक ठंड

मौसम विज्ञान के अनुसार गणतंत्र दिवस के दिन सुबह में पटना समेत अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाये रहने की संभावना है. इस दौरान पछुआ हवा की गति नौ किमी प्रति घंटा रहेगी. न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, शिवहर, सारण, सीतामढी, सीवान, सुपौल में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है. इन जगहों पर न्यूनतम तापमान 8-11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

इन शहरों के तापमान में गिरावट

शहर अधिकतम न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

पटना 22.2 13.0
मुजफ्फरपुर 20.0 13.1
भागलपुर 18.8 12.1
गया 24.7 13.4


Advertisement