Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक से पहले तेजस्वी यादव का बयान, जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाएंगे

I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक से पहले तेजस्वी यादव का बयान, जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाएंगे

पटना। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक होने जा रही है। जिसमें शामिल होने के लिए सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंच चुके हैं। इसी बीच दिल्ली में इंडिया गठबंधन की होने वाली बैठक पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बयान […]

Advertisement
Tejashwi Yadav
  • December 18, 2023 12:12 pm IST, Updated 1 year ago

पटना। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक होने जा रही है। जिसमें शामिल होने के लिए सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंच चुके हैं। इसी बीच दिल्ली में इंडिया गठबंधन की होने वाली बैठक पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है।

इंडिया गठबंधन की बैठक पर तेजस्वी का बयान

दरअसल तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी चीजों पर बातें होंगी। कमेटी का काम कमेटी देख रही है। चुनाव को लेकर जो तैयारियां होनी चाहिए, वो हम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन एक है, जिसकी जो जिम्मेदारी बनेगी उसे हम निभाएंगे। ज्यादातर क्षेत्रीय पार्टियां इंडिया गठबंधन के साथ हैं। सब का एक ही मकसद है कि सत्ता परस्त शक्तियों को सत्ता से बेदखल करना है। तेजस्वी यादव ने आगे कहा, इंडिया गठबंधन बना है तो सभी दल एक ही हैं। हम लोग मजबूती के साथ जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाएंगे। क्षेत्रीय पार्टी अपने क्षेत्र में मजबूत है। जहां भी क्षेत्रीय पार्टी मजबूत है, वहां बीजेपी है ही नहीं।

सीएम नीतीश की इंडिया गठबंधन में भूमिका

इसके अलावा इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार की भूमिका से जुड़े सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सबकी भूमिका और मकसद एक ही है कि फिरकापरस्ती शक्तियों को सत्ता से बेदखल करना। जिन लोगों ने महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, किसान और मजदूरों पर लाठी चलाने का काम किया है, उन सबको सत्ता से बाहर करेंगे।


Advertisement