पटना। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर बेगुसराय पहुंचे हैं। 2 महीने में तीसरी बार राहुल गांधी बिहार के दौरे पर आए हैं। बेगुसराय जाकर वह कन्हैया कुमार की पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा में शामिल हैं। बेगूसराय से लौटने के बाद वे पटना में […]
पटना। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर बेगुसराय पहुंचे हैं। 2 महीने में तीसरी बार राहुल गांधी बिहार के दौरे पर आए हैं। बेगुसराय जाकर वह कन्हैया कुमार की पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा में शामिल हैं। बेगूसराय से लौटने के बाद वे पटना में श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगे।
राहुल गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस नेताओं ने तैयारी कर ली है। कांग्रेस बिहार में अपने दम पर राजनीति चलाना चाहती है। इसके लिए उसने पार्टी के भीतर कई तरह के बदलाव किए गए हैं। राहुल गांधी भी बिहार पर फोकस कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सफेद टी-शर्ट पहनकर आने की अपील की है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि बिहार आकर राहुल गांधी ने कांग्रेस और राजद की लुटिया डुबोने का ऐलान कर दिया है।
जेडीयू राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं लेकिन इससे कोई लाभ नहीं होगा। बेगूसराय में पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ युवाओं की भरमार देखी गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार यात्रा पर बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने हमला करते हुए कहा कि वे तेजस्वी यादव की खटिया खड़ा करने बिहार आए हैं। पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा के लिए राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम शामिल होंगे।
इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हैं। राहुल गांधी के बिहार खासकर बेगूसराय दौरे पर गिरिराज सिंह ने हमला बोला हैं। उन्होंने कहा है कि पहले अपना पलायन रोकें। केरल से यूपी आए और अब बिहार में दौड़ रहे हैं।
#WATCH | Bihar | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi joins NSUI’s ‘Palayan Roko Naukri Do’ Yatra in Begusarai. pic.twitter.com/Eaqn2IyDJH
— ANI (@ANI) April 7, 2025