Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • नए साल की खुशियां हुई दुगनी, नीतीश सरकार ने दी कर्मचारियों को छुट्टियां ही छुट्टियां, देखें लिस्ट

नए साल की खुशियां हुई दुगनी, नीतीश सरकार ने दी कर्मचारियों को छुट्टियां ही छुट्टियां, देखें लिस्ट

पटना: बिहार की नीतीश सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए 2025 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें कुल 89 दिनों की छुट्टियां दी गई हैं. इनमें 52 रविवार और 37 त्योहारी छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा सरकार ने 22 वैकल्पिक छुट्टियों की सूची भी जारी की है, जिनमें से कर्मचारी अपनी पसंद के […]

Advertisement
  • December 31, 2024 11:38 am IST, Updated 4 months ago

पटना: बिहार की नीतीश सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए 2025 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें कुल 89 दिनों की छुट्टियां दी गई हैं. इनमें 52 रविवार और 37 त्योहारी छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा सरकार ने 22 वैकल्पिक छुट्टियों की सूची भी जारी की है, जिनमें से कर्मचारी अपनी पसंद के अनुसार तीन छुट्टियां ले सकते हैं।

इतने माह की छुट्टियां

साल 2025 में सरकारी कर्मचारियों को करीब तीन महीने छुट्टियां मिलेंगी. वार्षिक कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक रविवार को 52 छुट्टियों के साथ 37 दिन की त्योहारी छुट्टियां दी जाएंगी। कर्मचारी इस कैलेंडर के आधार पर अपनी व्यक्तिगत योजनाएं बना सकते हैं।

अक्टूबर में 10 दिन की छुट्टी

अक्टूबर 2025 में त्योहारों के चलते सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम 10 दिन की छुट्टी मिलेगी. इसके उलट जुलाई महीने में सिर्फ चार दिन छुट्टियां रहेंगी. बिहार सरकार ने 22 वैकल्पिक छुट्टियों की एक सूची भी जारी की है, जिसमें से कर्मचारी अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार अधिकतम तीन छुट्टियां ले सकते हैं।

देखें लिस्ट

  • जनवरी: 5 दिन
  • फरवरी: 8 दिन
  • मार्च: 9 दिन
  • अप्रैल: 9 दिन
  • मई: 7 दिन
  • जून: 7 दिन
  • जुलाई: 4 दिन
  • अगस्त: 7 दिन
  • सितंबर: 7 दिन
  • अक्टूबर: 10 दिन
  • नवंबर: 5 दिन
  • दिसंबर: 6 दिन


Advertisement