Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Bihar Weather Update: किशनगंज में 5 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, जानें आज के मौसम का हाल

Bihar Weather Update: किशनगंज में 5 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, जानें आज के मौसम का हाल

पटना। इस वक्त पछुआ हवा के कारण बिहार में सुबह-शाम और रात में ठंड पड़ रही है। जिसके कारण लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। यही नहीं किशनगंज जिले का न्यूनतम तापमान 5°C के आस-पास पहुंच चुका है। यहां कड़ाके की ठंड देखी जा रही है। हालांकि, पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक […]

Advertisement
Bihar Weather
  • December 22, 2023 5:38 am IST, Updated 2 years ago

पटना। इस वक्त पछुआ हवा के कारण बिहार में सुबह-शाम और रात में ठंड पड़ रही है। जिसके कारण लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। यही नहीं किशनगंज जिले का न्यूनतम तापमान 5°C के आस-पास पहुंच चुका है। यहां कड़ाके की ठंड देखी जा रही है। हालांकि, पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.आशीष कुमार के मुताबिक आगामी 4-5 दिनों के दौरान राज्य के न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।

जानें आज का मौसम

वहीं मौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त आंकड़ों के मद्देनजर सतही पश्चिमी हवा का प्रवाह जारी है। साथ ही अगले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होगी। जिससे कुछ दिनों के लिए राहत मिलेगी। आज बिहार का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 12° से 16°C के बीच रहने के आसार हैं। साथ ही सुबह के समय पटना, पूर्णिया सहित अन्य जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया हुआ था। वहीं दिन में धूप खिली रहेगी।

पिछले 24 घंटे का तापमान

बता दें कि पछुआ हवा के प्रवाह से राजधानी पटना सहित जिलों के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान मोतीहारी में 27°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान किशनगंज में 5.5°C दर्ज किया गया। बिहार का औसत अधिकतम तापमान 24.2°C और औसत न्यूनतम तापमान 10°C दर्ज किया गया है। इसके अलावा पूर्णिया और पटना में सुबह के समय हल्के स्तर का कुहासा दर्ज किया गया।


Advertisement