Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Lok Sabha Elections 2024: सुबह 11 बजे तक 21.68 प्रतिशत मतदान, कटिहार में 28.95 प्रतिशत सबसे ज्यादा वोटिंग

Lok Sabha Elections 2024: सुबह 11 बजे तक 21.68 प्रतिशत मतदान, कटिहार में 28.95 प्रतिशत सबसे ज्यादा वोटिंग

पटना। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर आज शुक्रवार (26 अप्रैल) सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। यहां शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। ऐसे में दूसरे चरण के तहत बिहार की पांच सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में मतदान हो रहा है। बता […]

Advertisement
Lok Sabha Elections 2024
  • April 26, 2024 6:23 am IST, Updated 12 months ago

पटना। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर आज शुक्रवार (26 अप्रैल) सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। यहां शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। ऐसे में दूसरे चरण के तहत बिहार की पांच सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में मतदान हो रहा है। बता दें कि सुबह सात बजे से 9 बजे तक 9.65 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि सुबह सात बजे से 11 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत सामने आ चुका है।

सुबह 11 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान

अगर बात करें सुबह 11 बजे तक के वोट प्रतिशत की तो, बिहार में अब तक 21.68 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें सबसे अधिक मतदान कटिहार में 28.95 प्रतिशत हुआ है।

पूर्णिया सीट- 24.62 प्रतिशत मतदान
भागलपुर सीट- 19.31 प्रतिशत मतदान
किशनगंज सीट- 21.92 प्रतिशत मतदान
कटिहार सीट- 28.95 प्रतिशत मतदान
बांका सीट- 18 प्रतिशत मतदान

दूसरे चरण की वोटिंग के लिए इतने मतदाता

सभी पांच लोकसभा (Lok Sabha Elections 2024) क्षेत्रों में कुल 93,96,298 मतदाता हैं। जिसमें से 48,81,437 पुरुष मतदाता हैं, 45,14,555 महिलाएं और थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 306 है। इसके अलावा इसमें पहली बार मतदान करने वाले 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 1,37,773 है। 20 से 29 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 20,86,853 है और 100 साल से ऊपर मतदाताओं की संख्या 2379 है।


Advertisement