Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Lok Sabha Election 2024: बिहार की काराकाट सीट से चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह, एक्स पर ट्वीट कर किया ऐलान

Lok Sabha Election 2024: बिहार की काराकाट सीट से चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह, एक्स पर ट्वीट कर किया ऐलान

पटना। भोजपुरी गायक व पावरस्टार पवन सिंह ने ये ऐलान कर दिया है कि वो बिहार के काराकाट से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) लड़ेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट किया है। पवन सिंह ने कहा कि वो 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट, बिहार से […]

Advertisement
Lok Sabha Election 2024: Pawan Singh will contest from Karakat seat of Bihar, announced by tweeting on X
  • April 10, 2024 10:43 am IST, Updated 1 year ago

पटना। भोजपुरी गायक व पावरस्टार पवन सिंह ने ये ऐलान कर दिया है कि वो बिहार के काराकाट से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) लड़ेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट किया है। पवन सिंह ने कहा कि वो 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट, बिहार से लडे़ंगे।

एक्स पर दी जानकारी

भोजपुरी गायक व पावरस्टार पवन सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए अपने चुनाव (Lok Sabha Election 2024) लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने लिखा, माता गुरुतरा भूमेरू अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी मां से वादा किया था कि मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा। मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट, बिहार से लड़ूंगा। जय माता दी।

आसनसोल से चुनाव लड़ने से किया था इनकार

गौरतलब है कि बीजेपी ने पवन सिंह को आसनसोल से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद पवन सिंह ने ये कहा था कि वह चुनाव लड़ेंगे, लेकिन यह साफ नहीं किया था कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं अब पवन सिंह ने ऐलान कर दिया कि वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल की सीट से नहीं, बल्कि बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, वो किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे ये स्पष्ट नहीं हुआ है।


Advertisement