Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Lok Sabha Election 2024: नवविवाहित दुल्हन ने मंडप से निकलकर किया मतदान, फिर हुई विदाई

Lok Sabha Election 2024: नवविवाहित दुल्हन ने मंडप से निकलकर किया मतदान, फिर हुई विदाई

पटना। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के मद्देनजर बिहार में पहले चरण के तहत 40 में से 4 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। आज बिहार की चार लोकसभा सीटों औरंगाबाद, जमुई, नवादा और गया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच का कार्यक्रम चल रहा है। ये मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। […]

Advertisement
Lok Sabha Election 2024: Newly married bride came out of the pavilion and voted, then bid farewell
  • April 19, 2024 9:56 am IST, Updated 12 months ago

पटना। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के मद्देनजर बिहार में पहले चरण के तहत 40 में से 4 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। आज बिहार की चार लोकसभा सीटों औरंगाबाद, जमुई, नवादा और गया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच का कार्यक्रम चल रहा है। ये मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। लेकिन लोकतंत्र की खूबसूरती में तब चार चांद लगा देने वाला नजारा भी देखने को मिला, जब शादी मंडप से उठी नवविवाहिता सीधे मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग करते दिखाई दी।

नवविवाहिता ने किया मतदान

दरअसल, यह खूबसूरत नजारा जमुई लोकसभा के शेखपुरा विधान सभा के शहर चकदिवान के वसंती कन्या मिडिल स्कूल के बूथ संख्या 68 पर देखने को(Lok Sabha Election 2024) मिला। यहां नवविवाहिता सुष्मिता अपने पति प्रदीप के साथ विवाह के पोशाक में ही वोट देने पहुंची। विवाहिता ने कहा कि वो पहली बार वोट देने आई है और वोट देने के बाद ही ससुराल के लिए रवाना होगी।

लोगों ने की सराहना

जानकारी के अनुसार, सुष्मिता की शादी एक निजी मैरेज हाल में करीब दिन 8.30 बजे संपन्न हुई और वह 8.32 बजे बूथ पर पहुंच गई। जहां मंडप से बूथ तक के साक्षी बाराती के साथ-साथ मुहल्ले के लोग बने और इस कार्य के लिए लोगों ने दूल्हा-दुल्हन की जमकर प्रशंसा की। इस मौके पर ​नवविवाहिता ने कहा कि देश के विकास के मुद्दे पर पहली बार वोट दिया है।


Advertisement