Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • बिहार में बिजली कहर बनकर बरसी, 20 लोगों की गई जान, 11 बुरी तरह झुलसे

बिहार में बिजली कहर बनकर बरसी, 20 लोगों की गई जान, 11 बुरी तरह झुलसे

पटना। बिहार के कई जिलों में वज्रपात की कई घटनाओं में 20 लोगों की जान चली गई। वहीं 11 लोग बुरी तरह से झुलस गए। बेगूसराय में 5, दरभंगा में 5, मधुबनी के 4, औरंगाबाद, समस्तीपुर और सहरसा में 2-2 तथा अररिया के 1-1 व्यक्ति शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिजली से हुई मौतों […]

Advertisement
Death due to Lightning
  • April 10, 2025 4:09 am IST, Updated 3 days ago

पटना। बिहार के कई जिलों में वज्रपात की कई घटनाओं में 20 लोगों की जान चली गई। वहीं 11 लोग बुरी तरह से झुलस गए। बेगूसराय में 5, दरभंगा में 5, मधुबनी के 4, औरंगाबाद, समस्तीपुर और सहरसा में 2-2 तथा अररिया के 1-1 व्यक्ति शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिजली से हुई मौतों के लिए दुख व्यक्त किकया है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना जताई है। उन्होंने मृतकों के परिवार वालों को 4-4 लाख रुपये सहायता राशि के रूप में देने का ऐलान किया है।

सबसे ज्यादा मौतें बेगूसराय में

साथ ही, मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखें। खराब मौसम होने पर बिजली से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का पालन करने को कहा है। खराब मौसम में घरों में रहें। खराब मौसम को देखते हुए बाहर न निकलें और सुरक्षित रहें। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सबसे ज्यादा जान बेगूसराय जिले में गई है। मृतकों में एक किशोरी और एक महिला शामिल है।

नवादा में 5 लोग झुलसे

प्रदेश के नवादा जिले में बिजली की चपेट में आने से 5 लोग बुरी तरह से झुलस गए। वहीं बेगूसराय में वज्रपात से 6 लोग झुलसे। बेमौसम बरसात और तेज हवा से गेहूं, तिलहन और दलहन की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में लगे गेहूं की फसलें गिर गई हैं। कुछ लोगों ने गेहूं को काटकर खेतों में ही छोड़ दिया था। बारिश और हवा ने उसे भी बुरी तरह से नष्ट कर दिया। आम और लीची के दाने भी तेज हवा में झड़ गए हैं। हालांकि, सब्जियों के साथ मूंग और तिल के लिए बारिश काफी हद तक लाभदायक है।


Advertisement