Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • जननायक को मिला सबसे बड़ा अवार्ड, भारत रत्न से सम्मानित होंगे पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर

जननायक को मिला सबसे बड़ा अवार्ड, भारत रत्न से सम्मानित होंगे पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर

पटना। बिहार के लाल व पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से नवाजा जायेगा। मोदी सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया है। जन्म शताब्दी समारोह 2024 के अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि वे […]

Advertisement
  • January 23, 2024 3:24 pm IST, Updated 1 year ago

पटना। बिहार के लाल व पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से नवाजा जायेगा। मोदी सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया है। जन्म शताब्दी समारोह 2024 के अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि वे स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा दो बार बिहार के मुख्यमंत्री और एक बार उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

पिछड़ों का किया विकास

कर्पूरी ठाकुर का जन्म समस्तीपुर के पितौंझिया में हुआ था। यह गांव अब कर्पूरीग्राम के नाम से जाना जाता है। कर्पूरी ठाकुर सामाजिक रूप से पिछड़ी समुदायों के विकास के लिए किये गए अतुलनीय कार्य के लिए जाने जाते हैं।

पीएम ने जताई खुशी

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता हो रही है कि भारत सरकार ने समाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उनकी जन्म-शताब्दी के अवसर पर यह निर्णय देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला है। पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए कर्पूरी जी की अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के। सामाजिक -राजनीतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। यह भारत रत्न न केवल उनके अतुलनीय योगदान का विनम्र सम्मान है, बल्कि इससे समाज में समरसता को और बढ़ावा मिलेगा।


Advertisement