Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Bihar Weather Update: प्रदेश में मिचौंग का असर जारी, आज भी कई जिलों में है बारिश की संभावना

Bihar Weather Update: प्रदेश में मिचौंग का असर जारी, आज भी कई जिलों में है बारिश की संभावना

पटना। बंगाल की खाड़ी से उठने वाला चक्रवाती तूफान मिचौंग अब कमजोर हो चुका है लेकिन इसका असर अब भी दिखाई दे रहा है। इसके कारण पिछले 24 घंटों के दौरान पटना सहित कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आशीष कुमार ने बताया कि मिचौंग […]

Advertisement
there is a possibility of rain in many districts even today
  • December 7, 2023 7:05 am IST, Updated 1 year ago

पटना। बंगाल की खाड़ी से उठने वाला चक्रवाती तूफान मिचौंग अब कमजोर हो चुका है लेकिन इसका असर अब भी दिखाई दे रहा है। इसके कारण पिछले 24 घंटों के दौरान पटना सहित कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आशीष कुमार ने बताया कि मिचौंग तूफान का असर बिहार के कई हिस्सों में गुरुवार को भी देखने को मिलेगा। जिसके फलस्वरूप कई भागों में आज भी बारिश हो सकती है।

आज का तापमान

मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक चक्रवाती तूफान के कारण आज बिहार के उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्वी हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, कैमूर,सहरसा, अरवल, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में हल्के स्तर की बारिश होने का अनुमान है। वहीं पटना, जहानाबाद,गया, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर और खगड़िया में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। गुरुवार की सुबह के समय प्रदेश के अधिकांश भागों में धुंध छाया था। वहीं बिहार का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का तापमान

अगर बात करें पिछले 24 घंटों की तो बिहार के डेहरी, भागलपुर, नवादा, में हल्की वर्षा दर्ज की गई है। साथ ही पटना में दिन भर बादल छाए रहने के बाद और शाम ढलते ही हल्की बूंदाबांदी देखने क मिली। यही नहीं बिहार के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। बीते दिन बिहार का अधिकतम तापमान छपरा में 28.8°C जबकि किशनगंज में न्यूनतम तापमान 14.5°C दर्ज किया गया है। इसके अलाव पटना का अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 19°C दर्ज हुआ।


Advertisement