Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Happy Birthday Bihar: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी सहित CM नीतीश ने दी 111वें बिहार दिवस की शुभकामनाएं

Happy Birthday Bihar: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी सहित CM नीतीश ने दी 111वें बिहार दिवस की शुभकामनाएं

पटना। बिहार आज अपनी स्थापना की 111वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी सहित सीएम नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को बिहार दिवस की बधाई दी। बिहार के लोग परिश्रमी व प्रतिभावान राष्ट्रपति मुर्मू ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं। […]

Advertisement
  • March 22, 2023 5:58 am IST, Updated 2 years ago

पटना। बिहार आज अपनी स्थापना की 111वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी सहित सीएम नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को बिहार दिवस की बधाई दी।

बिहार के लोग परिश्रमी व प्रतिभावान

राष्ट्रपति मुर्मू ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं। भगवान महावीर, भगवान बुद्ध और गुरु गोविंद सिंह जी से जुड़ी यह गौरवमयी धरती, लोकतंत्र की जननी भी है। बिहार के परिश्रमी व प्रतिभावान लोग विकास और समृद्धि की नई गाथाएं लिखेंगे, यह मेरा दृढ़ विश्वास है।

देश के विकास में अतुलनीय योगदान

वहीं पीएम मोदी ने राज्य के लोगों की लगन और निष्ठा की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई! अपने समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध बिहार के लोग देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। अपनी लगन और कठिन परिश्रम से उन्होंने एक विशेष पहचान बनाई है।

बढ़ाएंगे बिहार का गौरव

जबकि राज्य के सीएम नीतीश कुमार से प्रदेशवासियों को बधाई संदेश देते हुए कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को बढ़ाएंगे।


Advertisement