Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Lok Sabha Election 2024: I.N.D.I.A गठबंधन को गिरिराज की चुनौती, हिम्मत है तो…

Lok Sabha Election 2024: I.N.D.I.A गठबंधन को गिरिराज की चुनौती, हिम्मत है तो…

पटना। दिल्ली में 19 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक होने जा रही है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को इंडिया गठबंधन को लेकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन के अंदर किसी में हिम्मत है तो एक व्यक्ति नरेंद्र मोदी से जाकर बनारस में लड़ ले। नीतीश […]

Advertisement
Giriraj Singh
  • December 18, 2023 7:17 am IST, Updated 2 years ago

पटना। दिल्ली में 19 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक होने जा रही है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को इंडिया गठबंधन को लेकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन के अंदर किसी में हिम्मत है तो एक व्यक्ति नरेंद्र मोदी से जाकर बनारस में लड़ ले। नीतीश कुमार हों या आरजेडी का कोई हो।

गिरिराज ने की चुनौती

दरअसल, इंडिया गठबंधन पर हमला करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि ये सब आई वॉश है। अपने स्वार्थों के लिए, अपने गुनाहों को छुपाने के लिए ये गठबंधन है। वहीं गिरिराज सिंह से सवाल किया गया कि इंडिया गठबंधन कह रहा है कि 2024 में नरेंद्र मोदी को उखाड़ फेकेंगे। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी में हिम्मत नहीं है। अगर हिम्मत है तो मैं चुनौती दे रहा हूं कि नीतीश कुमार बनारस से जाकर लड़ लें।

कल होगी इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक

बता दें कि देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया गया था। अब 19 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए सीएमि नीतीश कुमार सोमवार की शाम पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस बैठक में लालू यादव और राहुल गांधी समेत सभी सदस्य दलों के नेता शामिल होंगे।


Advertisement