Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Bihar Weather Update : पछुआ हवा की जगह बहेगी पुरवइया, जानें क्या होगा मौसम में बदलाव

Bihar Weather Update : पछुआ हवा की जगह बहेगी पुरवइया, जानें क्या होगा मौसम में बदलाव

पटना। बिहार में पिछले कई दिनों से पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ था। जिसके कारण राज्य का तापमान 5°C तक लुढ़क गया था लेकिन अब हवा का रुख बदल गया है। अब पछुआ हवा की जगह पुरवइया हवा ने ले ली है। इसकी वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3°C तक […]

Advertisement
Bihar Weather
  • December 23, 2023 3:27 am IST, Updated 1 year ago

पटना। बिहार में पिछले कई दिनों से पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ था। जिसके कारण राज्य का तापमान 5°C तक लुढ़क गया था लेकिन अब हवा का रुख बदल गया है। अब पछुआ हवा की जगह पुरवइया हवा ने ले ली है। इसकी वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3°C तक की क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हालांक कोहरा से राहत नहीं मिलेगी।

बढ़ेगा तापमान

राजधानी पटना में मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आशीष कुमार के अनुसार अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में 2-3 °C के बढ़ोतरी का अनुमान है। केंद्र के अनुसार ठंडी थोड़ी कम होगी लेकिन कुहासा बना रहेगा।

जानें आज का मौसम

राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है और ठंड से कुछ दिनों के लिए राहत मिलेगी। हालांकि अगले 3 दिनों के दौरान सुबह के समय राज्य के अधिकांश भागों के एक या दो स्थानों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है। आज शनिवार को बिहार का अधिकतम तापमान 26 – 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 12° से 16°C के बीच रहने की संभावना है। इसके अलावा पटना और पूर्णिया सहित अन्य जगहों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया रहेगा। हालांकि दिन में धूप खिलेगी।


Advertisement