पटना। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव और केके पाठक के बीच शुरू हुए विवाद के बाद से महागठबंधन के बीच तनातनी बरक़रार है। इसी बीच राजद एमएलसी एवं लालू यादव के करीबी सुनील कुमार सिंह ने जदयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अशोक चौधरी दलबदलू है […]
पटना। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव और केके पाठक के बीच शुरू हुए विवाद के बाद से महागठबंधन के बीच तनातनी बरक़रार है। इसी बीच राजद एमएलसी एवं लालू यादव के करीबी सुनील कुमार सिंह ने जदयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अशोक चौधरी दलबदलू है और कभी भी नीतीश कुमार को धोखा दे सकते हैं।
इसके जवाब में जदयू प्रवक्ता ने कहा कि अगर इसी तरह से चलता रहा तो हमारे सब्र का बांध टूट सकता है। बता दें कि इससे पहले राजद एमएलसी ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा कि बिहार सरकार के अफसर डाकू अंगुलिमाल और डाकू खड़ग सिंह जैसे हैं। इशारों के जरिए उन्होंने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह का केके पाठक प्रकरण में साथ दिया।
बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई एमएलसी सुनील सिंह ने भवन मंत्री अशोक चौधरी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अशोक चौधरी दलबदलू हैं। हर रोज अपना दल बदलते रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राजो सिंह की हत्या में अशोक चौधरी का नाम सामने आया था। इस दौरान बड़ा दावा करते हुए कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव से पहले अशोक चौधरी नीतीश कुमार को धोखा देंगे।