Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Bihar Weather Report: बिहार के इन जिलों में बारिश की संभावना, आलू किसानों की बढ़ी दिक्कतें

Bihar Weather Report: बिहार के इन जिलों में बारिश की संभावना, आलू किसानों की बढ़ी दिक्कतें

पटना। इस समय हरियाणा के आसपास पश्चिमी विक्षोभ व दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना है। जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान बिहार के उत्तरी व दक्षिण पश्चिम भागों के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में हल्की वर्षा की संभावना बन रही है। इसके अलावा पटना समेत कई […]

Advertisement
increased problems for potato farmers
  • December 2, 2023 7:47 am IST, Updated 1 year ago

पटना। इस समय हरियाणा के आसपास पश्चिमी विक्षोभ व दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना है। जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान बिहार के उत्तरी व दक्षिण पश्चिम भागों के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में हल्की वर्षा की संभावना बन रही है। इसके अलावा पटना समेत कई भागों में सुबह के समय कोहरे व कुछ स्थानों पर धुंध का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मोतिहारी रहा सबसे ठंडा शहर

वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो गया, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, बक्सर और जहानाबाद जिले के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। जबकि पटना व उसके आसपास के इलाकों में कोहरे का प्रभाव दिखा। शुक्रवार को वाल्मीकि नगर, फारबिसगंज को छोड़ पटना सहित शेष जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान 15.8 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा।

बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

इसके अलावा बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश के साथ तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया। सुबह से ही लगातार हल्की बूंदाबांदी भी होती रही। इस बीच धूप न निकलने के कारण लोग अपने अपने घरों में ही दुबके रहे। किसानों के कहना है कि बूंदाबांदी से आलू व प्याज की फसलों को नुकसान की पहुंच सकता है। वहीं कृषि विशेषज्ञ नागेन्द्र कुमार और मनोज कुमार ने बताया कि आसमान साफ होते ही ठंड में वृद्धि होना तय है।

मौसम का पूर्वानुमान अधिकतम-न्यूनतम

पटना
2 दिसंबर 29.0(अधिकतम) और 17.0(न्यूनतम)

3 दिसंबर 29.0(अधिकतम) और 16.0(न्यूनतम)

मुजफ्फरपुर
2 दिसंबर 27.0(अधिकतम) और 18.0(न्यूनतम)

3 दिसंबर 27.0(अधिकतम) और 16.0(न्यूनतम)

भागलपुर
2 दिसंबर 27.0(अधिकतम) और 18.0(न्यूनतम)

3 दिसंबर 27.0(अधिकतम) और 18.0(न्यूनतम)


Advertisement