Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Budget 2024: बजट में वित्त मंत्री ने बिहार के पर्यटन पर दिया जोर, काशी की तर्ज पर बोधगया में बनेगा कॉरिडोर

Budget 2024: बजट में वित्त मंत्री ने बिहार के पर्यटन पर दिया जोर, काशी की तर्ज पर बोधगया में बनेगा कॉरिडोर

पटना : वित्त मंत्री मंगलवार (23 जुलाई) को केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। यह मोदी 3.0 सरकार का पहला केंद्रीय बजट है। इसमें वित्त मंत्री ने लगातार सातवां बजट पेश कर इतिहास रच दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का 6 बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड तोड़ा। 2019 में वे भारत की पहली […]

Advertisement
credit - sansad tv
  • July 23, 2024 6:41 am IST, Updated 9 months ago

पटना : वित्त मंत्री मंगलवार (23 जुलाई) को केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। यह मोदी 3.0 सरकार का पहला केंद्रीय बजट है। इसमें वित्त मंत्री ने लगातार सातवां बजट पेश कर इतिहास रच दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का 6 बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड तोड़ा। 2019 में वे भारत की पहली महिला वित्त मंत्री बनीं। उन्होंने इस साल फरवरी में एक ही सत्र में लगातार छह बजट पेश किए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट उनका लगातार सातवां बजट है। इस दौरान बजट पेश करते हुए संसद भवन में वित्त मंत्री ने बिहार के पर्यटन पर जोर दिया है।

बजट में किया ऐलान

काशी की तर्ज पर बोधगया में कॉरिडोर बनेगा.

  • बजट में बिहार में पर्यटन पर जोर दिया गया
  • नालंदा में पर्यटन का विकास होगा
  • बिहार में राजगीर टूरिस्ट सेंटर बनेगा
  • बाढ़ आपदा पर बिहार के लिए 11000 करोड़ का प्रावधान दिया जाएगा

बिहार में नए हवाई अड्डे, मेडिकल कॉलेज समेत इन क्षेत्रों में होगा विकास

बजट पढ़ते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 21,400 करोड़ रुपये की लागत से बिहार के पीरपैंती में 2400 मेगावाट का नया बिजली संयंत्र स्थापित करने सहित बिजली परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। बिहार में नए हवाई अड्डे, मेडिकल कॉलेज और खेल बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। बहुपक्षीय विकास बैंकों से बाहरी सहायता के लिए बिहार सरकार के अनुरोधों पर शीघ्रता से काम किया जाएगा।


Advertisement