Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Budget 2023: एक नजर में जानिए बजट 2023 में कौन-कौन सी चीज हुई महंगी और सस्ती।

Budget 2023: एक नजर में जानिए बजट 2023 में कौन-कौन सी चीज हुई महंगी और सस्ती।

पटना।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना पांचवा बजट पेश कर रही हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह बजट मोदी सरकार के लिए काफी अहम है। इस बजट के जरिए वो वोटरों को भी साधने की कोशिश करेंगे। आइए जानते है इस बजट में आपके लिए क्या महंगा और क्या सस्ता हुआ? […]

Advertisement
  • February 1, 2023 8:46 am IST, Updated 2 years ago

पटना।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना पांचवा बजट पेश कर रही हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह बजट मोदी सरकार के लिए काफी अहम है। इस बजट के जरिए वो वोटरों को भी साधने की कोशिश करेंगे।

आइए जानते है इस बजट में आपके लिए क्या महंगा और क्या सस्ता हुआ?

  • कुछ मोबाइल फोन, कैमरे का लैंस सस्ता होगा।
  • खिलौने, साइकिल, ऑटोमोबाइल सस्ते होंगे।
  • चांदी के गहने और बर्तन महंगे होंगे।
  • सोना और प्लेटिनम भी महंगे होगे।
  • देशी किचन, चिमनी महंगी होगी।
  • सिगरेट महंगी होगी।

अपने पांचवें बजट की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि पैन अब राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में जाना जाएगा। साथ ही गरीब खाद्दान योजना को 1 साल के लिए बढ़ा दिया हैं। इस सबके अलावा अन्य कई अहम घोषणाएं हुई हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि मजबूत पब्लिक फाइनेंस एवं मजबूत फाइनेंस सेक्टर पर काम किया जायेगा। मिशन मोड पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जायेगा।
युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करते हुए कृषि स्टार्टअप्स के लिए कृषि कोश की घोषणा की हैं।
वहीं पशु पालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन को ध्यान में रखते हुए कृषि कर्ज लक्ष्य बढ़ाकर 20 लाख करोड़ किया जायेगा एवं भारतीय मिलेट्स अनुसंधान संस्थान को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में बढ़ावा दिया जायेगा।


Advertisement