Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड, आमजन परेशान, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड, आमजन परेशान, IMD ने जारी किया अलर्ट

पटना: बिहार में शीतलहर का कहर जारी है। लोग कड़ाके की ठंड से बेहाल हैं। इस बीच घने कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को बिहार के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। जिससे ठंड […]

Advertisement
  • January 8, 2025 3:44 am IST, Updated 10 months ago

पटना: बिहार में शीतलहर का कहर जारी है। लोग कड़ाके की ठंड से बेहाल हैं। इस बीच घने कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को बिहार के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। जिससे ठंड और बढ़ेगी।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी और तेज हवाओं के कारण मौसमी गतिविधियों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके कारण आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार रोहतास, औरंगाबाद, पटना, गया, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, भागलपुर और पूर्णिया अरवल जैसे जिले अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। घने कोहरे और पछुआ हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक बिहार में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

इन जिलों का तापमान

बता दें कि पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान पूर्णिया में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सबसे कम तापमान छपरा में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हालात ये हैं कि कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है और सुबह के समय हाईवे पर कोहरा छाने से यातायात प्रभावित होने लगा है। वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों और बुजुर्गों को घर में ही रहने की सलाह दी है।


Advertisement