पटना। बिहार के नालंदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। राज्य में अभी इंटर की परीक्षा हो रही है, ऐसे में एग्जाम हॉल में एक छात्र खुद को 500 लड़कियों के बीच अकेला पाकर बेहोश हो गया। बताया जा रहा है कि खुद को 500 लड़कियों के बीच अकेला देख कर […]
पटना। बिहार के नालंदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। राज्य में अभी इंटर की परीक्षा हो रही है, ऐसे में एग्जाम हॉल में एक छात्र खुद को 500 लड़कियों के बीच अकेला पाकर बेहोश हो गया। बताया जा रहा है कि खुद को 500 लड़कियों के बीच अकेला देख कर लड़का नर्वस फील करने लगा, इसके बाद वो बेहोश हो गया। इसके बाद लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है।
खबर के मुताबिक बिहार शरीफ के अल्लामा इकबाल कॉलेज का छात्र मणिशंकर ब्रिलियंट स्कूल में 12वीं की परीक्षा देने गया था। एग्जाम सेंटर पर 500 लड़कियों के बीच वो अकेला लड़का था। इतनी संख्या में लड़कियों को देखकर वो घबरा गया और बेहोश हो गया। जिसके बाद छात्र को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। वहीं छात्रों के परिजनों का घटना के बारे में कहना है कि घबराहट की वजह से उसे बुखार आ गया, जिसके बाद उसे बुखार आ गया और वह परीक्षा हॉल में ही बेहोश हो गया।
आपको बता दें कि इस बार की इंटर परीक्षा में कुल 13 लाख 18 हजार 227 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इसके लिए राज्यभर में 1464 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कर रही हैं। बता दें कि इंटर की परीक्षा 11 फरवरी तक चलेगी।