Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • बिहार: मनेर में बड़ा हादसा, ईंट भट्ठे के नीचे दबे कई मजदूर, 4 की मौत

बिहार: मनेर में बड़ा हादसा, ईंट भट्ठे के नीचे दबे कई मजदूर, 4 की मौत

पटना। बिहार के मनेर थाना इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। वहां के ईंट-भट्ठे पर आधा दर्जन मजदूरों के दबने की सूचना सामने आई है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है। इस घटना में अब तक 4 लोगों की मृत्यु अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई है। चिमनी […]

Advertisement
  • March 20, 2023 7:57 am IST, Updated 2 years ago

पटना। बिहार के मनेर थाना इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। वहां के ईंट-भट्ठे पर आधा दर्जन मजदूरों के दबने की सूचना सामने आई है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है। इस घटना में अब तक 4 लोगों की मृत्यु अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई है।

चिमनी के नीचे दबे मजदूर

घटना राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव की है। जहां ईट-भट्ठा के चिमनी गिरने से कई मजदूर उसके नीचे दब गए। इसमें अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य लोगों का इलाज जारी है। मनेर थाना के उप निरीक्षक मुमताज अंसारी ने बताया कि मौके पर पुलिस मौजूद है। साथ ही राहत बचाव कार्य जारी है।


Advertisement