पटना। गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट को होली पर उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। एसएसपी आशीष भारती ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी का नाम विनीत कुमार है। विनीत सिंचाई विभाग में इंजीनियर के पद से बर्खास्त है। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी विनीत सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बेलदारी […]
पटना। गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट को होली पर उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। एसएसपी आशीष भारती ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी का नाम विनीत कुमार है। विनीत सिंचाई विभाग में इंजीनियर के पद से बर्खास्त है।
पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी विनीत सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बेलदारी टोला का रहने वाला है। उसने किसी और को फंसाने के लिए धमकी की साजिश रची लेकिन पकड़ा गया। वह पहले से कई कांड कर चुका है। पुलिस अब उसकी पुराने फाइलों को खंगालने में जुट गई है।