पटना। बिहार भाजपा ने बुधवार को प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को प्रदेश बीजेपी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। सम्राट चौधरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्वों की बधाई देते हुए कहा कि सभी अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं मजबूत […]
पटना। बिहार भाजपा ने बुधवार को प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को प्रदेश बीजेपी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। सम्राट चौधरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्वों की बधाई देते हुए कहा कि सभी अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं मजबूत संकल्प से संगठन को आगे बढ़ाये।
बता दें कि नयी कमेटी में पुराने महामंत्रियों का पत्ता साफ कर दिया गया है। उनकी जगह पर राजेश वर्मा, जगरनाथ ठाकुर, शिवेश राम, मिथिलेश तिवारी और ललन मंडल को महामंत्री बनाया गया है। इस बार नेतृत्व ने किसी सांसद विधायक, विधान पार्षद को प्रदेश कमेटी में जगह नहीं देने का फैसला लिया था। इसके अलावा 12 नेता प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये हैं।