पटना। पूरा देश आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पटना का गांधी मैदान सजकर तैयार हो गया है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सुबह 9 बजे गांधी मैदान में झंडा फहराएंगे। इसके बाद मैदान में 20 कंपनियों की परेड निकाली जाएगी। IPS भानु प्रताप सिंह परेड की सलामी देंगे। फिलहाल […]
पटना। पूरा देश आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पटना का गांधी मैदान सजकर तैयार हो गया है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सुबह 9 बजे गांधी मैदान में झंडा फहराएंगे। इसके बाद मैदान में 20 कंपनियों की परेड निकाली जाएगी। IPS भानु प्रताप सिंह परेड की सलामी देंगे। फिलहाल वे दानापुर के ASP के पद पर काम करते हैं।
इस साल 15 विभाग की झांकियां निकाली जाएगी। गांधी मैदान के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गेट नंबर 4, 5, 6 और 7 से आम लोगों की एंट्री का इंतजाम किया गया है। आम लोगों के लिए गैलरी में प्रवेश की व्यवस्था की गई है। गेट नंबर 8 को झांकियों के लिए रिजर्व कर दिया गया है। 9 नंबर गेट से मीडिया को एंट्री दी जाएगी। गेट नंबर 10 से केवल वीआईपी लोगों को ही एंट्री मिलेगी। सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के माध्यम से कार्यक्रम पर निगरानी रखी जा रही है।
गांधी मैदान में निगरानी के तौर पर 128 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। जिसके जरिए बाहर और भीतर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सूचना और जनसंपर्क विभाग की ओर से कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक रूट में भी परिवर्तन किया गया है। सुबह से 6 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक गांधी मैदान के चारों ओर वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। साथ ही ट्रैफिक रूट के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।