Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • बिहार में 70 अफसरों का तबादला, प्रियंका कुमारी बनीं दरभंगा की SDM

बिहार में 70 अफसरों का तबादला, प्रियंका कुमारी बनीं दरभंगा की SDM

पटना। बिहार प्रशासनिक सेवा के 70 अफसरों का तबादला किया गया है। इसमें सीनियर डिप्टी कलेक्टर, डीसीएलआर, पीजीआरओ, 9 जिलों के डीटीओ समेत 70 अफसर शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रशांत कुमार को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के IAS […]

Advertisement
  • October 7, 2023 12:04 pm IST, Updated 2 years ago

पटना। बिहार प्रशासनिक सेवा के 70 अफसरों का तबादला किया गया है। इसमें सीनियर डिप्टी कलेक्टर, डीसीएलआर, पीजीआरओ, 9 जिलों के डीटीओ समेत 70 अफसर शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

प्रशांत कुमार को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के IAS प्रशांत कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्हें समाज कल्याण सुरक्षा निदेशक के साथ-साथ बिहार विकास मिशन के मुख्य महाप्रबंधक का काम दिया गया है। जबकि प्रियंका कुमारी दरभंगा की SDM बनी हैं।

इन जिलों के बदले DTO

जिन 9 जिलों के डीटीओ बदले गए हैं उनमें गोपालगंज, दरभंगा, मोतिहारी, बेगूसराय, भोजपुर, जहानाबाद, खगड़िया, नावदा और समस्तीपुर का नाम शामिल है।


Advertisement