Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Bettiah Railway Station: बेतिया रेलवे स्टेशन पर एक करोड़ के चरस के साथ 3 महिलाएं गिरफ्तार

Bettiah Railway Station: बेतिया रेलवे स्टेशन पर एक करोड़ के चरस के साथ 3 महिलाएं गिरफ्तार

पटना। बिहार की रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चरस तस्कर को बेतिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इस दौरान रेल पुलिस ने साढ़े चार किलो चरस के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। दरअसल, रेलवे पुलिस को ये गुप्त जानकारी मिली थी कि कुछ महिलाएं पंजाब जाने वाली जननायक ट्रेन से चरस […]

Advertisement
3 women arrested with charas
  • December 7, 2023 1:02 pm IST, Updated 1 year ago

पटना। बिहार की रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चरस तस्कर को बेतिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इस दौरान रेल पुलिस ने साढ़े चार किलो चरस के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। दरअसल, रेलवे पुलिस को ये गुप्त जानकारी मिली थी कि कुछ महिलाएं पंजाब जाने वाली जननायक ट्रेन से चरस ले जाने वाली हैं। जिसके बाद रेलवे पुलिस ने सघन जांच करते हुए तीन महिलाओं को चरस के साथ पकड़ा। बताया जा रहा है कि जब्त किए गए चरस की कीमत करीब एक करोड़ रुपए है।

पुलिस को मिली थी जानकारी

बेतिया रेल डीएसपी उमेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं पंजाब जाने वाली जननायक ट्रेन से चरस ले जाने वाली हैं। जिसके बाद बेतिया रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात जांच में जुट गई। इस दौरान तीन महिलाओं पर शक हुआ तो उनकी जांच की गई। पुलिस को इन महिलाओं के पास से 9 पैकेट चरस बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला की ये महिलाएं जननायक ट्रेन का इंतजार कर रही थी और चरस लेकर पंजाब के जलंधर जाने वाली थी।

तीन में से दो बिहार की महिलाएं

इस मामले को लेकर ये अनुमान लगया जा रहा है कि नेपाल से पूर्वी चंपारण जिला होते हुए चरस लेकर महिलाएं बेतिया पहुंची थी। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त जानकारी मिलने पर यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि चरस लगभग 4.5 किलो है। गिरफ्तार की गई महिलाओं में पंजाब के जलंधर की उर्मिला कुमारी, वैशाली की मिंटू देवी और पूर्वी चंपारण जिले मोतिहारी का सपना कुमारी हैं।


Advertisement