Advertisement
  • होम
  • खेल
  • चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद अनुष्का शर्मा ने हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा को दी बधाई, खुशी से लगाया गले

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद अनुष्का शर्मा ने हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा को दी बधाई, खुशी से लगाया गले

पटना। भारतीय क्रिकेट टीम ने 12 साल के लंबे इंतजार के बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया हैं। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को फाइनल में 4 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय टीम ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती। टीम इंडिया की इस जीत के बाद पूरा देश जश्न में […]

Advertisement
congratulated Hardik Pandya and Rohit Sharma
  • March 10, 2025 5:09 am IST, Updated 1 day ago

पटना। भारतीय क्रिकेट टीम ने 12 साल के लंबे इंतजार के बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया हैं। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को फाइनल में 4 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय टीम ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती। टीम इंडिया की इस जीत के बाद पूरा देश जश्न में डूबा रहा।

मैदान में मौजूद खिलाड़ियों का परिवार

भारतीय टीम के जीत जाने के बाद खिलाड़ियों का परिवार भी मैदान में मौजूद रहा। विराट कोहली की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को भी स्टेडियम में देखा गया। टीम इंडिया की जीत के बाद जहां विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक-दूसरे को गले लगाकर जीत की बधाई दी। वहीं अनुष्का ने टीम इंडिया की जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को भी गले लगाया। साथ ही दोनों की जीत की शुभकामनाएं दी।

रोहित शर्मा ने पत्नी रीतिका से की मुलाकात

रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद अपनी पत्नी रितिका सजदेह से मिले। उस समय रितिका के साथ उनकी बेटी समायरा भी मौजूद थीं। तभी बगल में खड़ी अनुष्का शर्मा पर भी रोहित शर्मा का धियान गया। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। अनुष्का ने इसी बीच रोहित को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की खुशी में शुभकामनाएं दी। इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने हार्दिक पंड्या के साथ भी जीत को बांटा। उस वक्त विराट कोहली अनुष्का शर्मा से कुछ बात कर रहे थे। तभी भारत का झंड़ा लपेटे हार्दिक पंड्या उनके पास पहुंचे।

हार्दिक पांड्या को दी जीत की बधाई

उन्होंने अनुष्का शर्मा को गले लगा लिया। जिसके बाद अनुष्का शर्मा ने भी हार्दिक पांड्या को गले लगाते हुए उन्हें जीत की बधाई दी। टीम इंडिया की जीत के बाद हर कोई खुश था। मैदान पर कई बड़ी हस्तियों का तांता लगा था। हर कोई जीत का जश्न अपने तरीके से मना रहा था। यह वीडियो @imslonirana नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वहीं दूसरा वीडियो @TotallyImro45 नाम के अकाउंट से साझा की गई है। 


Advertisement