Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • बिहार में चली तबादला एक्सप्रेस, 4 आईएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

बिहार में चली तबादला एक्सप्रेस, 4 आईएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

पटना। बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। इनमें से 5 को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं 4 का ट्रांसफर किया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे एचआस श्रीनिवास को पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। पंकज […]

Advertisement
ias trnasfer in bihar
  • April 29, 2025 9:25 am IST, Updated 31 minutes ago

पटना। बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। इनमें से 5 को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं 4 का ट्रांसफर किया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे एचआस श्रीनिवास को पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।

पंकज कुमार को मिला एमडी का पद

सामान्य प्रशासन विभाग के मुख्य जांच आयुक्त चैतन्य प्रसाद को राजस्व पार्षद का अध्यक्ष सह सदस्य का अतिरिक्त पद सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन के अपर मुख्य सचिव डॉ.बी.राजेंद्र को बिपार्ड के डीजी और खास सचिव रचना पाटिल को बिपार्ड का अपर महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पीएचईडीके प्रधान सचिव पंकज कुमार को खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव एवं राज्य खाद्य असैनिक आपूर्ति निगम के एमडी का पद सौंपा गया है।

सचिव दिवेश को मिली नई जिम्मेदारी

एससी-एसटी कल्याण के सचिव दिवेश सेहरा खान और भूतत्व विभाग के सचिव सह खान आयुक्त की एक अलग जिम्मेदारी मिली है। पंचायती राज सचिव के प्रभार से मुक्त कर दिए गए हैं। खान-भूतत्व विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल लघु जल संसाधन के प्रधान सचिव बनाए गए हैं।


Advertisement