Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • JDU नहीं करती थी ललन सिंह पर विश्वास, पहले दे देना चाहिए था इस्तीफा: विजय कुमार सिन्हा

JDU नहीं करती थी ललन सिंह पर विश्वास, पहले दे देना चाहिए था इस्तीफा: विजय कुमार सिन्हा

पटना। सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और नीतीश कुमार ने फिर से पार्टी की कमान संभाली। वहीं ललन सिंह के इस्तीफे पर विधानसभा में विपक्ष […]

Advertisement
  • December 29, 2023 9:24 am IST, Updated 1 year ago

पटना। सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और नीतीश कुमार ने फिर से पार्टी की कमान संभाली। वहीं ललन सिंह के इस्तीफे पर विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है।

पार्टी नहीं करती थी विश्वास

उन्होंने ललन सिंह द्वारा JDU पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश पर कहा कि कोई स्वाभिमानी व्यक्ति कभी इस प्रकार की विदाई स्वीकार नहीं करता है। जब पार्टी और नेतृत्व का विश्वास नहीं रहे तो उस पद पर रहने का कोई औचित्य नहीं रहता है। इन्हें(ललन सिंह) पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था।

बीजेपी का कोई लेना-देना नहीं

वहीं ललन सिंह के इस्तीफे पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि ये जदयू का अपना मामला है। उनकी अपनी लड़ाई से बीजेपी को कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा आज भी जदयू और राजद को हराने के लिए तैयार है। जदयू में सिर्फ नीतीश कुमार ही नेता है दूसरा कोई नहीं है। नीतीश कुमार ने कभी आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बनाया तो कभी ललन सिंह को और कभी किसी और को बनाएंगे।


Advertisement