Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • ‘महिला सशक्तीकरण का प्रमाण है…’, रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम बनाने पर मनोज झा का बयान

‘महिला सशक्तीकरण का प्रमाण है…’, रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम बनाने पर मनोज झा का बयान

पटना: बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गई हैं. उन्होंने गुरुवार (20 फरवरी) को शपथ भी ले ली. इसे लेकर कहा जा रहा है कि रेखा गुप्ता के जरिए बीजेपी ने पूरे देश को महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया है. इसे बीजेपी का गेम चेंजर फैसला माना जा रहा है. लालू यादव की […]

Advertisement
  • February 20, 2025 9:29 am IST, Updated 1 day ago

पटना: बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गई हैं. उन्होंने गुरुवार (20 फरवरी) को शपथ भी ले ली. इसे लेकर कहा जा रहा है कि रेखा गुप्ता के जरिए बीजेपी ने पूरे देश को महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया है. इसे बीजेपी का गेम चेंजर फैसला माना जा रहा है. लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से यह पहली प्रतिक्रिया है.

रेखा गुप्ता को लेकर क्या बोले मनोज झा?

राजद सांसद मनोज झा ने कहा, “महिला सशक्तिकरण को प्रतीकवाद और प्रतीकवाद से परे जाना होगा, लेकिन आज उन टिप्पणियों का दिन नहीं है। रेखा गुप्ता को बहुत-बहुत बधाई।” मनोज झा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रिमंडल ने चुनावों के दौरान जितने वादे किये थे वो सभी वादें जमीनी स्तर पर पुरे किये जाएं। जो बेहतर चीजें चल रही थीं, उन्हें जारी रखा जाना चाहिए।’ उनमें कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए. उनके (रेखा गुप्ता के) कई पुराने बयान सोशल मीडिया पर चल रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि उनके जो विचार अब तक हमने सोशल मीडिया पर देखे हैं, उन्हें न सिर्फ सोशल मीडिया से बल्कि उनके दिमाग से भी निकाल देना चाहिए. यही मेरी इच्छा है.

विजय सिन्हा ने क्या कहा?

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा, “दिल्ली की जीत देश की जीत है। भाजपा ने जमीन से जुड़े ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जो संगठन का सामाजिक शासनिक अनुभव लिए हुए है। महिला सशक्तिकरण की जो शुरूआत देश के प्रधानमंत्री जी ने की है उसका ये प्रमाण है।”


Advertisement