Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • Happy Birthday Bihar: राहुल गांधी ने दी बिहार दिवस की बधाई, बताया भारत का गौरव

Happy Birthday Bihar: राहुल गांधी ने दी बिहार दिवस की बधाई, बताया भारत का गौरव

पटना। बिहार आज अपनी स्थापना की 111वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर कई बड़े- बड़े लोग राज्य के निवासियों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस खास अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने बिहार को देश का गौरव बताया है। देश की प्रगति में […]

Advertisement
  • March 22, 2023 9:12 am IST, Updated 2 years ago

पटना। बिहार आज अपनी स्थापना की 111वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर कई बड़े- बड़े लोग राज्य के निवासियों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस खास अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने बिहार को देश का गौरव बताया है।

देश की प्रगति में दे रहा योगदान

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार भारत का गौरव है। इसने अपने ज्ञान और सभ्यता से देश की प्रगति में सदा महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सभी प्रदेशवासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

जानिए पीएम ने क्या कहा

बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी एवं सीएम नीतीश कुमार सहित कई बड़े नेताओं ने भी प्रदेश के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि बिहार दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई! अपने समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध बिहार के लोग देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। अपनी लगन और कठिन परिश्रम से उन्होंने एक विशेष पहचान बनाई है।

बढ़ाएंगे बिहार का गौरव

जबकि राज्य के सीएम नीतीश कुमार से प्रदेशवासियों को बधाई संदेश देते हुए कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को बढ़ाएंगे।

Tags


Advertisement