Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • विजय सिंह की मौत को लेकर BJP आज मना रही काला दिवस, विधानसभा में हो सकता है हंगामा

विजय सिंह की मौत को लेकर BJP आज मना रही काला दिवस, विधानसभा में हो सकता है हंगामा

लखनऊ। विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज और पार्टी के जहानाबाद जिला मंत्री विजय सिंह की मौत के विरोध में भाजपा आज काला दिवस मना रही है। इसे देखते हुए आज विधानसभा में भी हंगामे के आसार हैं। बता दें कि विजय सिंह का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। […]

Advertisement
  • July 14, 2023 6:42 am IST, Updated 2 years ago

लखनऊ। विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज और पार्टी के जहानाबाद जिला मंत्री विजय सिंह की मौत के विरोध में भाजपा आज काला दिवस मना रही है। इसे देखते हुए आज विधानसभा में भी हंगामे के आसार हैं। बता दें कि विजय सिंह का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बीजेपी नेताओं को खूब पीटा

मालूम हो कि बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। ऐसे में बीजेपी सदन में विजय सिंह की मौत का मुद्दा उठा सकती है। बिहार सरकार के खिलाफ कल विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां बरसाई गई। विधानसभा का घेराव करने गए जहानाबाद के विजय सिंह की मौत हो गई। बीजेपी का कहना है कि पुलिस लाठीचार्ज के दौरान चोट लगने से उनकी मौत हो गई हालांकि पटना प्रशासन ने इस बात को नकार दिया है।

गांव में पसरा मातम

विजय सिंह की मौत से उनके गांव कल्पा में सन्नाटा छा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि 50 वर्षीय विजय सिंह आज सुबह अपने घर से पटना के लिए निकले थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, 25 साल का एक बेटा गोलू और 2 बेटियां है। उनकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।


Advertisement