Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • विधानसभा मार्च: PMCH में बीजेपी के 23 कार्यकर्ता भर्ती, जानिए हेल्थ अपडेट

विधानसभा मार्च: PMCH में बीजेपी के 23 कार्यकर्ता भर्ती, जानिए हेल्थ अपडेट

पटना। बिहार सरकार के खिलाफ विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां बरसाई गई है। डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे नेताओं को रोकने की कोशिश की लेकिन जब वो नहीं रुके तो पुलिस की तरफ से वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई। इसके बाद आंसू गैस […]

Advertisement
  • July 13, 2023 11:47 am IST, Updated 2 years ago

पटना। बिहार सरकार के खिलाफ विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां बरसाई गई है। डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे नेताओं को रोकने की कोशिश की लेकिन जब वो नहीं रुके तो पुलिस की तरफ से वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई। इसके बाद आंसू गैस के गोले छोड़े गए और फिर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बीजेपी का कहना है कि लाठीचार्ज में बीजेपी के एक नेता विजय सिंह की मृत्यु भी हो गई। वहीं पुलिस लाठीचार्ज में बीजेपी के कई नेता व कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।

23 कार्यकर्ता भर्ती

बताया जा रहा है कि PMCH पटना में बीजेपी के 23 कार्यकर्ता भर्ती है। इन सभी का इलाज आपातकालीन विभाग में चल रहा है। डॉक्टरों के मुतबिक किसी भी कार्यकर्ता की हालत गंभीर नहीं है। सभी खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। पीएमसीएच में भर्ती मरीजों में कटिहार के बीजेपी जिला अध्यक्ष भी शामिल हैं। वहीं महाराजगंज सांसद जनार्दन सिग्रीवाल के सर पर चोट आई है। जनार्दन सिंह को IGIMS के प्राइवेट वार्ड -1 में भर्ती कराया गया है। उनका सिटी स्कैन कराया गया है, जिसमें रिपोर्ट नार्मल आया है। बता दें कि सांसद जनार्दन सिंह को Y श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। जब उन्हें पीटा जा रहा था तो उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे।


Advertisement