Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • लखीसराय में अमित शाह ने भरी हुंकार, CM नीतीश को बताया छलिया

लखीसराय में अमित शाह ने भरी हुंकार, CM नीतीश को बताया छलिया

पटना। हाल ही में हुए विपक्षी दलों की महाबैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर हैं। आगामी लोकसभा को ध्यान में रखते हुए अमित शाह का यह दौरा काफी अहम है। वहीं ललन सिंह के गढ़ लखीसराय (मुंगेर) में गरजते हुए अमित शाह ने नीतीश सरकार पर करारा हमला किया। […]

Advertisement
  • June 29, 2023 11:21 am IST, Updated 2 years ago

पटना। हाल ही में हुए विपक्षी दलों की महाबैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर हैं। आगामी लोकसभा को ध्यान में रखते हुए अमित शाह का यह दौरा काफी अहम है। वहीं ललन सिंह के गढ़ लखीसराय (मुंगेर) में गरजते हुए अमित शाह ने नीतीश सरकार पर करारा हमला किया।

छलिया हैं सीएम नीतीश

नीतीश कुमार पर बरसते हुए अमित शाह ने कहा कि नीतीश बाबू आप छलिया हैं। हर समय छल करते रहते हैं। आज पीएम बनने के लिए आप लालू यादव और राहुल गांधी के आगे-पीछे घूम रहे हैं। आपके साथ जो 20 पार्टियां है, जिन्हें पटना बैठक में बुलाया गया। ये सभी लोग 20 लाख करोड़ के घोटाले में शामिल हैं। जिनके विरोध में नीतीश कल तक खड़े थे आज उनके सामने अपने घुटने तक दिए हैं।

कांग्रेस पर हमला

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि मनमोहन सिंह एवं सोनिया गांधी की सरकार ने आतंकवादियों को संरक्षित करने का काम किया लेकिन जब मोदी की सरकार आई तो सर्जिकल स्ट्राइक किया गया। बीजेपी सरकार ने जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्छेद 370 उखाड़ फेंका। 370 को 70 सालों तक बच्चों की तरह पाल रहे थे लेकिन मोदी सरकार ने इसे हटा दिया।


Advertisement