Advertisement
  • होम
  • देश
  • दो दिवसीय दौरे पर रांची आएंगी राष्ट्रपति, बीआईटी के जुबली समारोह में होंगी शामिल

दो दिवसीय दौरे पर रांची आएंगी राष्ट्रपति, बीआईटी के जुबली समारोह में होंगी शामिल

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रही हैं। राष्ट्रपति 15 फरवरी को मेसरा स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) के प्लैटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगी। वह इस समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। इस संस्थान की स्थापना 1955 में हुई थी। इस साल इस संस्थान को 70 वर्ष पूरे हो […]

Advertisement
President will come to Ranchi
  • February 14, 2025 2:18 am IST, Updated 1 week ago

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रही हैं। राष्ट्रपति 15 फरवरी को मेसरा स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) के प्लैटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगी। वह इस समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। इस संस्थान की स्थापना 1955 में हुई थी। इस साल इस संस्थान को 70 वर्ष पूरे हो गए, जिसकी यह जुबली सेलिब्रेट कर रहे हैं।

कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू

इस मौके पर 15 फरवरी से खास कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो रही है, जो 15 जुलाई तक चलेगी। प्लैटिनम जुबली समारोह में राष्ट्रपति के अतिरिक्त इस संस्थान के कई एल्युमनाई, शिक्षा क्षेत्र के दिग्गजों के अतिरिक्त कई बड़ी हस्तियां हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई है। राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति शुक्रवार को खास विमान से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरकर राजभवन के लिए रवाना होंगी।

10 आईपीएम करेंगे निगरानी

राजभवन में कुछ औपचारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू यहीं रात को विश्राम के लिए रुकेंगी। झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन के आला अफसरों के साथ बैठककर समीक्षा की है। रांची में 14 और 15 फरवरी को ट्रैफिक नियमों में भी बदलाव किया गया है। जानकारी मिली है कि राष्ट्रपति की सुरक्षा तीन लेयर में होगी, जिसकी निगरानी में 10 आईपीएस को तैनात किया जाएगा।

ट्रैफिक नियमों में बदलाव

राष्ट्रपति के आने-जाने के रूट में 1,000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। राष्ट्रपति जिस रूट से होकर गुजरेंगी, उन सड़कों पर एक घंटा पहले वाहनों को रोक दिया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव के बारे में आधिकारिक तौर पर जारी सूचना में बताया गया है कि 14 फरवरी को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रहेगा। दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक शहर में छोटे मालवाहक वाहनों का प्रवेश पर भी रोक लगा दी जाएगी।

Tags

President

Advertisement