Advertisement
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • हिंदुस्तानी गाने निंबूड़ा- निंबूड़ा पर पाकिस्तानी लड़के का जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

हिंदुस्तानी गाने निंबूड़ा- निंबूड़ा पर पाकिस्तानी लड़के का जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

पटना। पाकिस्तान के डांस आर्टिस्ट अहसान रजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डांस आर्टिस्ट ऐश्वर्या राय बच्चन के आइकॉनिक सॉन्ग निंबूड़ा निंबूड़ा पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका डांस देखकर हर कोई उनका दिवाना हो गया है। वीडियो देखने के बाद लोग उनकी […]

Advertisement
Pakistani boy's amazing dance
  • February 19, 2025 9:02 am IST, Updated 2 days ago

पटना। पाकिस्तान के डांस आर्टिस्ट अहसान रजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डांस आर्टिस्ट ऐश्वर्या राय बच्चन के आइकॉनिक सॉन्ग निंबूड़ा निंबूड़ा पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका डांस देखकर हर कोई उनका दिवाना हो गया है। वीडियो देखने के बाद लोग उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस की प्रशंसा कर रहे हैं।

डांस ने जीता सबका दिल

अहसान रजा ने इस गाने पर डांस करते हुए सबका दिल जीत लिया है। अपनी अद्भुत ग्रेस और एक्सप्रेशंस से सभी को चौका दिया है। वीडियो में मरून पठानी कुर्ता पायजामा पहने नजर आ रहे हैं। उनका हर एक स्टेप इतना परफेक्ट है कि लोग उनकी तुलना ऐश्वर्या राय से कर रहे हैं। निंबूड़ा निंबूड़ा गाना जो कि साल 1999 में रिलीज हुआ था। फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का एक हिट सॉन्ग है। आज के समय में भी यह बॉलीवुड का एक सबसे लोकप्रिय गाना माना जाता है। इस गाने पर अहसान का डांस देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

वीडियो को कई बार देखा

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को हजारों में लाइक्स और व्यूज मिले हैं। लोग अहसान के डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा यह अब तक की यह सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा मैंने इससे बेहतर कोई डांस वीडियो नहीं देखा है। कई लोग यह भी पूछ रहे हैं कि कितनों लोगों ने यह वीडियो एक से ज्यादा बार देखा है। वहीं, एक लड़की ने कमेंट करते हुए लिखा कि इस डांस में जो लचक है, वो तो ऐश्वर्या राय में भी नहीं थी!

ट्रेंड में आया गाना

अहसान रजा एक शादी समारोह में शामिल हुए थे। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मैं शादी में जाऊं और इस आइकॉनिक गाने पर डांस न करूं! ऐसा कैसे हो सकता है? ऐश्वर्या राय बच्चन के इस क्लासिक गाने को आज भी लोग पसंद करते हैं और अब अहसान रजा की इस शानदार परफॉर्मेंस ने इसे फिर से ट्रेंड में ला दिया है। इस वीडियो को ahsanraza.com.pk नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।


Advertisement