Advertisement

बीच सड़क पर महिला ने की पति की पिटाई, कॉलर पकड़कर मारा थप्पड़

पटना। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने पति को पीटती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो में महिला अपने पति का कॉलर पकड़कर मारते हुए दिखाई दे रही है। साथ ही वह अपने पति पर जोर-जोर से चिल्लाती है। महिला जब अपने पति को मारती […]

Advertisement
Husband Wife Fight
  • April 9, 2025 6:17 am IST, Updated 4 days ago

पटना। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने पति को पीटती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो में महिला अपने पति का कॉलर पकड़कर मारते हुए दिखाई दे रही है। साथ ही वह अपने पति पर जोर-जोर से चिल्लाती है। महिला जब अपने पति को मारती है, आस-पास भारी भीड़ इकट्ठा हो जाती है।

दोनों के बीच हुई खूब लड़ाई

बता दें कि महिला अपने पति को इसलिए मारती है क्योंकि वह नौकरी नहीं करता है। इस बात को लेकर दोनों के बीच खूब लड़ाई होती है। वह अपने पति का कॉलर पकड़कर उसे मारते हुए दिखती है। वह सबके सामने अपने पति को थप्पड़ मारती है। बेचारा पति असहाय होकर मार खाता रहा है। साथ ही पत्नी उसे बुरा-भला भी कहती है। ताने भी मारती है। पति सबकुछ सहता है। हालांकि जब ये सब हो रहा था, तो उस समय भारी भीड़ सबकुछ देख रही थी, लेकिन किसी ने महिला को उस व्यक्ति को पीटने से नहीं रोका।

कैपशन में लिखा-परेशान करने वाला वीडियो

महिला ने अपने पति को पीटते हुए बताया कि वह कमाता नहीं है। वह कोई नौकरी नहीं करना चाहता। बस पत्नी के पैसों पर पलना चाहता है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “यह एक परेशान करने वाला वीडियो है। एक पत्नी अपने पति को केवल इसलिए सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारती है क्योंकि वह कमा नहीं रहा है।” इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “क्या हुआ?! उसे सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा करने का अधिकार किसने दिया??”

कमेंट किया पति पर दया आती है

वहीं दूसरे ने सवाल किया, “क्या यह पत्नी द्वारा पति को थप्पड़ मारने या प्रताड़ित करना चलन है? या यह हमेशा से होता रहा है, लेकिन कभी किसी ने प्रकाश नहीं डाला।”” एक व्यक्ति ने व्यंग्यात्मक रूप से लिखा, “मुझे कॉमेडियन क्रिस रॉक की कही बात याद आती है कि केवल महिलाओं, बच्चों और कुत्तों को ही बिना शर्त प्यार किया जाता है।” एक व्यक्ति ने कमेंट किया कि, “पति पर दया आती है!”


Advertisement